पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमन सिंह ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रमन सिंह ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमन सिंह ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर (पंजाब) के जलियांवाला बाग में बैशाखी के दिन अंग्रेज हुकूमत की गुलामी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हजारों देशवासी राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ एकत्रित हुए थे। शांतिपूर्वक जनसभा कर रहे थे। उन पर जनरल डायर नामक एक अंग्रेज सैन्य अधिकारी के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना और पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। कम से कम एक हजार लोग शहीद हुए और दो हजार नागरिक घायल हुए थे।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पंजाब के इन देशभक्तों को पूरा देश पूरी विनम्रता के साथ युगों-युगों तक याद रखेगा।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...