पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramchandra Chattrapati Murder Case Was Heard In Panchkula Special CBI Court

पत्रकार की हत्या का मामला: डेरामुखी के खिलाफ बयान किसी के दबाव में नहीं दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला. पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सुनवाई हुई। इसमें आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस केस के अहम गवाह खट्‌टा सिंह ने अपने बयान दर्ज करवाए। 

 

 

- डेरामुखी के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने कहा कि मैंने बिना किसी दबाव के बयान दिए हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं बनाया। इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है कि सीबीआई ने हिरासत में लेकर मुझे यातनाएं दीं। कोर्ट में 4 घंटे तक सुनवाई चली। अब मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी, जिसमें बचाव पक्ष की अोर से क्रॉस किया जाएगा।

- इस दौरान कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत को पेश किया जाएगा।

 

 

खबरें और भी हैं...