रामनवमी महासमिति की बैठक कल
केंद्रीय रामनवमी महासमिति की एक आवश्यक बैठक शनिवार की शाम सात बजे से दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गयी है। बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव की सफलता व कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी महासमिति के महामंत्री भोलानंद तिवारी ने दी। उन्होंने सभी अखाड़ेधारियों व शहर के गणमान्य लोगो से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में ससमय उपस्थित होने की अपील की है।