पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। माहे रमजान मुबारक का चांद यदि बुधवार को नजर आ गया तो गुरुवार से रोजे शुरू हो जाएंगे। बुधवार को चांद नहीं नजर आया तो शुक्रवार से रोजे शुरू होंगे। रूहते हिलाल चांद कमेटी के अध्यक्ष काजी मोहम्मद तय्यब ने सभी सदस्यों और आमजन से आज शाम चांद देखने का आग्रह किया है। चांद नजर आने पर इसकी सूचना दारूल उलूम इस्हाकिया के दफ्तर में देने की अपील की है। मुस्लिम इस कारण रखने है रोजा…
- इस्लाम धर्म में रमजान माह का बहुत महत्व है। पूरे एक माह तक मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते है। इस दौरान दिन के समय न कुछ खाया जाता है और न ही पिया जाता है। रमजान के महिने में रोजा रखने के पीछे तर्क दिया जाता है कि इस दौरान व्यक्ति अपनी बुरी आदतों से दूर रहने के साथ ही खुद पर संयम रखता है। कहा जाता है कि रोजा रखने वाले व्यक्ति को न केवल दिन के समय कुछ नहीं खाना चाहिये बल्कि इसके बारे में सोचना तक नहीं चाहिये। रोजे के दौरान यदि कोई व्यक्ति झूठ बोलता है या पीठ पीछे किसी की बुराई करता है तो राजा टूटा हुआ माना जाता है। रोजा सिखाता है कि इस दौरान हम अपने जिस्म से कुछ भी गलत काम नहीं करे। इस दौरान व्यक्ति को अपना मन शुद्ध रखना चाहिये। रोजे के दौरान मन में किसी प्रकार का गलत विचार नहीं रखना चाहिये। इस माह के दौरान जितना संभव हो सके उतना गरीबों की मदद करनी चाहिये। इस माह में ज्यादा से ज्याादा इबादत की जानी चाहिये।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.