पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Rana Arrested In The Morning Stopped Her Daughter Going Abroad In The Evening At The Airport

सुबह राणा अरेस्ट, शाम को विदेश जा रही बेटी को एयरपोर्ट पर रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएचएफएल काे 3,000 कराेड़ का लाेन देने पर मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई

‘मैं गर्भ में था, तभी पिता गुजर गए। मुझे पिता की फोटो देखने का भी सौभाग्य नहीं मिला। कारण- पैसों की तंगी। हाल यह था कि एक वक्त का खाना भी बमुश्किल जुट पाता था। गन्ने के खरपतवार से बनी छोटी सी झोपड़ी में हमारा 10 लोगों का परिवार रहता था। जब मैं गर्भ में था, तब लोग मां को सलाह देते थे कि गर्भपात करवा लो। एक लड़का और लड़की तो है। तीसरे बच्चे की क्या जरूरत? क्या खिलाओगी? लेकिन, मां ने मुझे जिंदा रखा।

मैं महाराष्ट्र के धुले जिले के आदिवासी भील समाज से हूं। बचपन में मेरे चारों तरफ अज्ञान, अंधविश्वास, गरीबी, बेरोजगारी और भांति-भांति के व्यसनों का दंश था। मां कमलाबहन मजदूरी करती थीं। 10 रु. मिलते थे। इससे जरूरतें कैसे पूरी होती? इसलिए मां ने देसी शराब बेचनी शुरू की। मैं तब 2-3 साल था। भूख लगने पर रोता तो शराब पीने बैठे लोगों के रंग में भंग पड़ता। कुछ लोग तो चुप कराने के लिए मेरे मुंह में शराब की एक-दो बूंद डाल देते। दूध की जगह दादी भी एक-दो चम्मच शराब पिला देती और मैं भूखा होते हुए भी चुपचाप सो जाता। कुछ दिनों में आदत पड़ गई। सर्दी-खांसी हो तो दवा की जगह दारू मिलती। जब मैं चौथी कक्षा में था, घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर पढ़ने बैठ जाता था। लेकिन, पीने आने वाले लोग कोई न कोई काम बताते रहते। पीने वाले लोग स्नैक्स के बदले पैसे देते थे। उसी से किताबें खरीदीं। 10वीं 95% अंकों के साथ पास की। 12वीं में 90% लाया। 2006 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठा। ओपन मेरिट के तहत मुंबई के सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला। 2011 में कॉलेज का बेस्ट स्टूडेंट बना। उसी साल यूपीएससी का फॉर्म भरा। कलेक्टर बना। लेकिन, मेरी मां को पहले कुछ पता नहीं चला। जब गांव के लोग, अफसर, नेता बधाई देने आने लगे तब उन्हें पता चला कि राजू (दुलार से) कलेक्टर की परीक्षा में पास हो गया है। वह सिर्फ रोती रहीं।

-जैसा कि डॉ. राजेंद्र भारूड ने भास्कर के निलेश पाटिल को बताया।

हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों के होर्डिंग्स हटाने का दिया आदेश

कोर्ट ने कहा- सरकार किस कानून से निजी स्वतंत्रता में दखल दे रही

भास्कर न्यूज/एजेंसी | प्रयागराज सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों के हाेर्डिंग्स लखनऊ के चाैराहाें पर लगाने के मामले में इलाहाबाद हाई काेर्ट ने रविवार काे सुनवाई की। इस मामले पर साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी अदालत खुली। चीफ जस्टिस गाेविंद माथुर अाैर जस्टिस रमेश िसन्हा की बेंच ने सुबह 10 बजे यूपी सरकार को आदेश दिया कि वह 3 बजे तक होर्डिंग्स हटवा दे। तीन बजे कार्रवाई की जानकारी दे। इस पर 3 बजे यूपी के अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट आकर कहा कि यह मामला इस बेंच के अधिकार क्षेत्र का नहीं है। -शेष | पेज-8 पर

लोग कहते थे लड़का भी मां की तरह शराब ही बेचेगा

‘एक दिन शराब पीने घर आने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि पढ़-लिखकर क्या करेगा? अपनी मां से कहना कि लड़का भी शराब ही बेचेगा। भील का लड़का भील ही रहेगा। मैंने ये बात मां को बताई। तब मां ने संकल्प किया कि बेटे को डॉक्टर-कलेक्टर बनाऊंगी। लेकिन, वह नहीं जानती थी कि यूपीएससी क्या है। लेकिन, मैं इतना जरूर मानता हूं कि आज मैं जो कुछ भी हूं, मां के विश्वास की बदौलत ही हूं।’

प्रियंका गांधी से 2 कराेड़ रु. में पेंटिंग खरीदी, कांग्रेस बोली- इसमें भ्रष्टाचार नहीं


भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अाराेप लगाया- ‘राणा कपूर ने प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 कराेड़ रुपए में पेंटिंग्स खरीदी थी। हर वित्तीय अपराध ‘गांधीज’ से जुड़ा हाेता है। इसके जवाब में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पेंटिंग की बिक्री की राशि चेक से ली गई थी। प्रियंका ने अायकर रिटर्न में इसका जिक्र किया था।

निवेशकों के लिए सेबी जल्द नया नियम लाएगा


मुंबई | कई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा कंपनी के निवेशकों का कर्ज वापस न करने के चलते सेबी नया नियम लाने जा रहा है। सुरक्षित ऋण पत्रों पर डिफाल्ट के चलते सेबी वर्तमान नियमों की समीक्षा कर रहा है। इसका उद्देश्य निवेशकों के हितों को बचाना है।

कंपनी बोर्ड में महिलाएं; भारत का 12वां नंबर


नई दिल्ली | कंपनियों के बोर्ड में महिला सदस्यों के लिहाज से भारत का 12वां स्थान है। मायहायरिंग क्लब डॉट कॉम और सरकारी नौकरी डॉट इंफो द्वारा ‘बोर्ड में महिलाएं 2020’ नामक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। सर्वे भारत सहित 36 देशों की 7,824 सूचीबद्ध कंपनियों के बीच हुआ।


अमेजन भारत का माेस्ट डिजायर्ड इंटरनेट ब्रांड बना


नई दिल्ली | अमेजन भारत का मोस्ट डिजायर्ड इंटरनेट ब्रांड चुना गया है। टीआरए रिसर्च सर्वे के मुताबिक गूगल नंबर दो, फेसबुक नंबर तीन पर है। वहीं जोमैटो चौथे, गूगल प्ले पांचवें आैर ओला छठे नंबर पर है। सर्वे में शामिल 30 इंटरनेट ब्रांड में 16 भारतीय, 12 अमेरिकी और 2 चीनी हैं।


केरल में 5 नए मरीज, अरुणाचल में विदेशी नागरिकों के आने पर रोक



एजेंसी|नई दिल्ली/तिरुअनंतपुरम देश में रविवार को काेराेनावायरस (कोविड-19) के 7 नए मामले सामने आए। पांच मामले केरल में मिले, जिनमें से तीन मरीज हाल ही में इटली से लौटे थे। एक व्यक्ति तमिलनाडु में संक्रमित पाया गया, जो ओमान से लौटा था। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है और 337 लोग आइसोलेशन में रखे गए। इस बीच, अरुणाचल सरकार ने राज्य में विदेशी यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेशियों को यहां आने के लिए प्रोटेक्टेड एरिया परमिट (पीएपी) लेना होता है, जिस पर पाबंदी लगा दी गई है। इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक तीन लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति संदिग्ध है।-शेष | पेज-8 पर

मेरी मां शराब बेचती थीं, पीने वाले लोग स्नैक्स के बदले पैसे देते थे, उन्हीं से किताबें खरीदकर मैं पढ़ता रहा और कलेक्टर बन गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन


महिला टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में भारत हारा


आईएस से जुड़े कश्मीरी दंपती पकड़े, दावा-आत्मघाती हमले की फिराक में थे

गुजरात दंगों की सुनवाई कर रहे एसआईटी जज का तबादला

नारी शक्ति सम्मान पाने मंच पर दौड़ती हुई पहुंचीं 104 साल की धावक मान कौर, राष्ट्रपति को डांस मूव भी दिखाए; 16 महिलाओं को पुरस्कार

आभार; दो लाख लोगों ने किया अभियान का समर्थन

एजेंसी | मुंबई/नई दिल्ली

ईडी ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 20 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार तड़के 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। विशेष पीएमएलए काेर्ट ने राणा कपूर को 11 मार्च तक ईडी के रिमांड पर भेज िदया है। मनी लाॅन्ड्रिंग अाैर िवत्तीय गड़बड़ियाें की जांच में सहयाेग नहीं करने पर ईडी ने यह गिरफ्तारी की। ईडी ने 62 साल के राणा कपूर से मनी लाॅन्ड्रिंग केस में पहली बार शुक्रवार रात मुंबई के वर्ली स्थित उनके घर ‘समुद्र महल’ काॅम्प्लेक्स में पूछताछ की थी। -शेष | पेज-8 पर

नागरिकता कानून } छुट्टी के दिन भी खुली इलाहाबाद में अदालत

 टून**

न्यूनतम अधिकतम आज का अनुमान
(न्यूनतम)

तापमान (डिग्री सेल्सियस)**

दिल्ली 11.1 24.812.0

फरीदाबाद 11.2 24.712.0

गुड़गांव 11.0 24.512.0

मुंबई 17.6 29.019.0

 ब्रीफ**

नई दिल्ली, सोमवार 09 मार्च, 2020

फाल्गुन, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, 2076

आप पढ़ रहे हैं देश का एकमात्र नो निगेटिव अखबार

कलेक्टर ने दैनिक भास्कर के पाठकों के लिए लिखी अपने संघर्ष की कहानी...

भाजपा का अाराेप-

एेसे चली कार्रवाई...

{5 मार्च: अारबीअाई ने यस बैंक काे नियंत्रण में लिया। 50 हजार रु. से ज्यादा रकम निकालने पर राेक लगाई।

{6 मार्च: ईडी के अधिकारी राणा कपूर के घर पहुंचे अाैर उनसे पहली बार पूछताछ की

{7 मार्च: ईडी ने कपूर, उनकी प|ी, 3 बेटियाें के ठिकानाें, दफ्तर पर छापे मारे। पेंटिंग व दस्तावेज मिले।

ईडी को कपूर के घर से 44 कीमती पेंटिंग्स, शेल (फर्जी) कंपनियाें अाैर 2,000 कराेड़ रु. के निवेश के दस्तावेज मिले हैं। एक कंपनी से मिले 600 करोड़ रु. के मामले में कपूर, प|ी और तीनों बेटियों के खिलाफ जांच की जा रही है। यह रकम कपूर की बेटी की कंपनी को डीएचएफएल से जुड़ी एक कंपनी ने दिए थे। ईडी इसे रिश्वत की रकम मान रही है।

कपूर के घर से 44 पेंटिंग, फर्जी कंपनियाें के दस्तावेज और 2,000 कराेड़ के निवेश का लेखा-जोखा मिला

यस बैंक संकट }ईडी ने बैंक संस्थापक को कोर्ट में पेश किया, हिरासत में ही मनेगी होली

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे 2009 से 2014 तक कर्नाटक के राज्यपाल रहे। 2012 से 2013 तक उनके पास केरल के राज्यपाल का प्रभार भी रहा। यूपीए 1 के समय भारद्वाज ने ही ग्राम न्यायालय शुरू किए थे।


मेलबर्न | ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 5वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। रविवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट पर 184 रन बनाए। भारतीय टीम 99 रन पर आउट हो गई। एलिसा हीली (75) प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। हार से मायूस स्मृति मंधाना को जेमिमा रोड्रिग्स ने दिलासा दी।

-पढ़ें स्पोर्ट्स पेज।

पढ़ें  पेज

{अमेरिका में कई बड़ी कंपनियों के कर्मचारी घर से काम कर रहे


में आज पढ़ें

कुल पेज= 14 मूल्य ~ 5.00

वर्ष 13, अंक 238

सुविचार

हर दिन श्ुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।
ÂÂÂ


दिल्ली में 337 लोग आइसोलेशन में रखे गए


कोरोनावायरस }देश में संक्रमण के अब 41 केस

{ सामी साइबर स्पेस में सक्रियता के चलते खुफिया एजेंसियों के निशाने पर था। अफगानिस्तान में वह आईएसकेपी के टॉप लीडर हुजैफा बकिस्तानी के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर मुस्लिम युवकों को सीएए के खिलाफ हिंसा के लिए भड़का रहा था।

सीएए के खिलाफ हुए दंगों में लोगों को उकसाने का आरोप

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)के विरोध में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खुरासान प्रोविन्स (आईएसकेपी) मॉड्यूल से कथित तौर पर जुड़े कश्मीरी दंपती को हिरासत में लिया है। डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जामिया नगर से जहांजेब सामी और उसकी प|ी हिना बशीर बेग को पकड़ा गया है। दोनों श्रीनगर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दंपति दिल्ली में आत्मघाती हमले की फिराक में थे। पुलिस को इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और जिहादी दस्तावेज भी मिले हैं। -शेष | पेज-8 पर

संबंधित खबर पेज-4 पर

दिल्ली दंगे में कुख्यात अातंकी संगठन की साजिश बेनकाब

गांधीनगर | गुजरात में 2002 नरोदा गाम दंगा मामले की सुनवाई कर रहे विशेष एसआईटी जज का तबादला कर उन्हें वलसाड का प्रमुख जिला न्यायाधीश बना दिया गया है। इस बारे में हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि जज एमके डेव नरोदा गाम दंगा मामले में अंतिम तर्क सुन रहे थे, और कोडनानी के वकील ने पिछले हफ्ते मामले में अपने तर्क शुरू किए। अभियोजन पक्ष के साथ कई आरोपी का प्रतिनिधित्व करने वाले रक्षा के तर्क पहले ही पूरा हो चुके हैं।

मान कौर के डांस पर ठहाकों के साथ ताली बजाती राष्ट्रपति की प|ी सविता कोविंद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और स्मृति ईरानी।

नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को महिला दिवस पर देश की 16 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिए। यह महिलाओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। सम्मान समारोह के दौरान मंच और हॉल तब ठहाकों से गूंज उठा, जब 104 साल की एथलीट मान कौर की एंट्री हुई। वे मंच पर दौड़ती हुई राष्ट्रपति तक पहुंचीं। सम्मान पाने के बाद राष्ट्रपति के आग्रह पर मान कौर ने डांस भी किया। मान कौर ने 93 की उम्र में बेटे के साथ दौड़ना शुरू किया था। वह 100 साल से ज्यादा उम्र कैटेगरी में विश्वभर में 30 से ज्यादा गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इस उम्र में भी लगातार दौड़ते रहने के लिए ही उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

पोर्न वेबसाइट्स पर पाबंदी को लेकर 3 फरवरी से शुरू हुए भास्कर समूह के अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिला है। अश्लीलता फैलाने वाली वेबसाइट्स पर प्रतिबंध को लेकर दैनिक भास्कर की अपील को 2,00,243 लोगों ने मिस्ड कॉल के जरिए अपना समर्थन दिया है, जबकि 1.18 लाख लोगों ने आॅनलाइन पिटीशन के माध्यम से सहमति जताई है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए भास्कर अब प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रतिवेदन सौंपकर पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह करेगा। राज्यों में मुख्यमंत्रियों को भी प्रतिवेदन सौंपकर मांग की जाएगी कि प्रतिबंध की दिशा में राज्य सरकारें भी कार्यवाही करें। साथ ही, पोर्न साइट्स पर पूर्ण पाबंदी के लिए दो लाख लोगों के समर्थन के आधार पर दैनिक भास्कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा।

पोर्न साइट्स पर पाबंदी को लेकर एक महीने के अभियान के दौरान भास्कर समूह ने 12 राज्यों के 65 संस्करणों में विशेष समाचार, विश्लेषण और आलेख प्रकाशित किए। भास्कर की वेबसाइट, फेसबुक पेज पर आॅनलाइन लिंक और ग्राउंड एक्टिविटीज के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। दैनिक भास्कर समूह उन सभी नागरिकों, लाखों पाठकों और विशेषज्ञों का आभारी है, जिन्होंने इस अभियान में सहयोग दिया और समर्थन किया।
खबरें और भी हैं...