पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरणबीर कपूर ने मीडिया को सलाह दी है कि वो उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में अटकलें लगाना बंद करे.
मुंबई में एक इवेंट के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि क्या मीडिया में उनकी कटरीना से सगाई की जो ख़बरें आ रही हैं वो सही हैं?
तो रणबीर बोले, \"बार-बार ऐसी ग़लत ख़बरें छपने के बाद जब सच में ऐसा होता है तो उसका मज़ा चला जाता है. अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है. मैं सच में जब सगाई कर लूंगा तो वो ख़बर छिपेगी नहीं. मैं भी परिवार और बच्चे चाहता हूं लेकिन अभी कोई कयास ना लगाएं.\"
रणबीर जब पिछले दिनों अमरीका घूमने गए थे, तब ख़बरें आई थीं कि कटरीना के परिवार की मौजूदगी में दोनों ने सगाई कर ली है.
कटरीना और रणबीर दोनों ने इन ख़बरों को सिरे से नकार दिया है.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.