पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणबीर कटरीना की शादी?

रणबीर कटरीना की शादी?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रणबीर और कटरीना कैफ़ के संबंधों की ख़ासी काफ़ी चर्चेा है पर आजतक दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में नहीं बोला है.

कभी दोनों के साथ होने की खबर आती है तो कभी दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आती है.

लेकिन अब बॉलीवुड में चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसके लिए रणबीर लंदन जाकर कटरीना की मां से मिलने वाले हैं.

ऐसा कहना है इंडिया टुडे का.

ख़बर तो ये भी है कि कटरीना के साथ रहने के लिए रणबीर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान घर भी ख़रीदा है.

इस घर को सजाने संवारने का काम भी कटरीना ने अपने ज़िम्मे लिया है.

रणबीर और कैटरीना इस साल नए साल की शुरुआत लंदन में करेंगे और वहीं कैटरीना की मां सुज़ैन से मुलाक़ात भी करेंगे.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)