पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. जिला प्रशासन एक माह से ज्यादा समय से नगर निगम चुनाव की तैयारी लगा था। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर 808 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अधिकांश मतदान केंद्र पुराने हैं और जिला प्रशासन की तैयारी भी इस बार पुराने पैटर्न पर ही रही है। इसी में एक मतदान केंद्र है गाड़ी गांव का, जहां न पानी है, न बिजली और न ही शौचालय है। वार्ड नंबर 7 के गाड़ी गांव में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 7 पर जब चुनाव को लेकर रविवार को मतदानकर्मी पहुंचे तो अव्यवस्था देख निराश हो गए। यहां शौचालय तो था, लेकिन स्थिति ऐसी थी कि उसमें कोई जा नहीं सकता था। गाड़ी गांव में स्थित सरकारी स्कूल में बूथ बनाया गया है।
मोबाइल की रोशन में बीती रात
केंद्र पर पहुंचने के बाद मतदानकर्मियों ने देर रात तक मोबाइल की रोशनी में चुनाव कराने के लिए कागज तैयार किया। अव्यवस्था के बीच मच्छर से भी परेशान रहे। पूरी व्यवस्था मतदानकर्मी और पुलिसकर्मी नाराज थे। इधर, कांके और कोकर के कुछ स्कूल में भी अव्यवस्था का आलम देखा गया। हालांकि, स्थानीय लोगों के सहयोग से बिजली व पानी की समस्या दूर की गई।
बूथ : गाडीगांव मतदान केंद्र 7
- 4,500 वोटर हैं इस मतदान केंद्र पर
- 28 मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे
20 पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.