पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. बारिश से राहत मिलने के बाद अब रांची सहित पूरे प्रदेश का तापमान बढ़ने लगा है। दिन में चिलचिलाती धूप में सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले 4 दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार हैं।
आसमान साफ रहने से तापमान में होगी वृद्धि
बताया गया कि अभी मौसम में कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं। आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस वजह से 3-4 दिनों में तापमान का पारा चढ़ेगा। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि 16 से 19 अप्रैल के बीच पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री व न्यूनतम 20.8 डिग्री और जमशेदपुर में अधिकतम 38.0 व न्यूनतम 22.2 डिग्री रहा। 1.0 मिमी बारिश भी हुई। डालटनगंज का अधिकतम 40.6 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा। रविवार को झारखंड का सबसे गर्म जिला डालटनगंज 40.6 और चाईबासा का 19.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
मतदान पर असर
16 अप्रैल को रांची नगर निगम का चुनाव में है। ऐसे में तेज धूप से मतदान पर असर पड़ सकता है। हालांकि, सुबह 7 बजे से मतदान होने से वोटिंग प्रतिशत सुबह में ज्यादा रहेगा। 15 अप्रैल को भी रांची में तेज धूप रही।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.