पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरवि प्रकाश
रांची से, बीबीसी हिंदी के लिए
रांची पुलिस ने सातवीं क्लास के एक बच्चे की हत्या के मामले में स्कूल की शिक्षिका, उनके पति, 12 साल की बेटी और 16 साल के बेटे को गिरफ़्तार किया है.
पुलिस का दावा है कि ये हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से हुई.
लेकिन मृत छात्र विनय के पिता ने पुलिस की थ्योरी पर अविश्वास जताते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने बीबीसी को बताया कि स्कूल की शिक्षिका नाज़िया हुसैन की 12 साल की पुत्री और मृत छात्र विनय के बीच प्रेम प्रसंग था.
यह बात उसके भाई को नागवार गुजरती थी. इस कारण उस शिक्षिका के 16 साल के बेटे ने विनय को अपने घर बुलाकर धोखे से उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद घर के बाकी लोगों ने साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया. सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गिरफ्तार अवयस्कों पर जुवेनाइल एक्ट की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मृत छात्र विनय महतो के पिता मनबहाल महतो ने बीबीसी से कहा, \"हमें पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं है. यह मनगढ़ंत कहानी है. मैं इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करता हूं.\"
इस बीच झारखंड हाईकोर्ट ने इस संबंधित एक पीआईएल की सुनवाई करते हुए डीजीपी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.