पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरएएस समेत भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि अब 31, वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर.  आरपीएससी द्वारा आरएएस 2018 समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ा कर 31 मई तक कर दी है। पूर्व में यह अंतिम तिथि मंगलवार को पूरी हो रही थी। वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग सचिव के अनुसार सर्वर पर लोड होने के कारण ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2018 रात्रि 12.00 बजे तक की जाती है। इसके पश्चात लिंक निष्क्रिय हो जायेगा। साथ ही इन विज्ञापनों के तहत आॅनलाइन संशोधन की तिथि अब बढ़ा कर 1 से 7 जून 2018 रात्रि 12.00 बजे तक की जाती है। 

 

इन पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई

आयोग सचिव पीसी बेरवाल ने बताया कि आरएएस 2018, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, एसीएफ एंड रेंज फॉरेस्ट ऑॅफिसर, कॉलेज लेक्चरर सारंगी वाद्य, सांख्यिकी अधिकारी, वाइस प्रिंसीपल एंड सुप्रींटेंडेंट आईटीआई, ग्रुप इंस्ट्रक्टर व अन्य, सहायक अभियंता, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड, असिस्टेंट टाउनप्लानर, फिजियो थैरेपिस्ट, संस्कृत शिक्षा विभाग के विभिन्न पद और प्रोटेक्शन ऑॅफिसर पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। 

 

इसलिए बढ़ाई तिथि

- राज्य सरकार ने इस बार एसएसओ पोर्टल के माध्यम से भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटी आर) की प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन यह पोर्टल और ओटीआर अभ्यर्थियों की परेशानी का सबब बन गए हैं। कहने को ओटीआर व्यवस्था है, लेकिन एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद भी दूसरी भर्ती के लिए भी पोर्टल पर बार-बार दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।

-  अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ऑन लाइन आवेदन एसएसओ पोर्टल पर ही मांगे हैं। एक साथ कई भर्तियों के आवेदन जारी हैं। आयोग द्वारा आरएएस 2018 समेत विभिन्न परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 

 

ओटी आर व्यवस्था से भी नाराजगी 

- अभ्यर्थियों का कहना है कि ओटी आर व्यवस्था के पीछे मंशा बताई गई थी कि अभ्यर्थियों का फायदा होगा और एक से अधिक भर्ती के लिए एक ही बार रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।

-  अभ्यर्थी ओम बसंत का कहना है कि एसएसओ आईडी से राज्य सरकार ने आयोग के साथ मिलकर बेरोजगारों को बार-बार ऑनलाइन फार्म में डिटेल भरने से निजात दिलाने के लिए ओटी आर शुरू किया था, लेकिन हो इसका बिल्कुल उल्टा रहा है।

-  ऑनलाइन आवेदन करते वक्त बार बार डॉक्यूमेंट अपलोड मांगा जा रहा है। इससे अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। इससे तो पूर्व की व्यवस्था ही बेहतर थी। अभ्यर्थी आयोग से लगातार तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

 

खबरें और भी हैं...