चहल की तुलना में राशिद श्रेष्ठ स्पिनर: जोंस
चहल की तुलना में राशिद श्रेष्ठ स्पिनर: जोंस
जोंस इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 11वें संस्करण में स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल के विशेषज्ञ हैं। जोंस से एक प्रशंसक ने ट्विटर पूछा कि चहल और राशिद में कौन सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं तो जोंस ने राशिद का नाम लेने में जरा भी संकोच नहीं किया।
जोंस ने कहा,\"\" मैं चहल का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन राशिद का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं अफगानिस्तान का राष्ट्रीय कोच रह चुका हूं और मुझे पता है कि वह मैदान पर कैसे गेंदबाजी करते हैं। वह गेंद को दोनों तरफ स्पिन करा सकते हैं और चार अलग-अलग तरीके से गेंद को पकड़ते हैं। वह एक सुपर स्टार है। \"\"
--आईएएनएस