पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुडा-स्टेनलेक ने दिलाई जीत, लेकिन 1 विकेट लेने वाला बॉलर बना 'मैन ऑफ द मैच'

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के सातवें मैच में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियन्स को 1 विकेट से हरा दिया। इस बेहद रोमांचक मैच का फैसला आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर हुआ, जब स्टेनलेक ने चौका मारकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले इसी ओवर की पहली बॉल पर दीपक हुडा ने सिक्स लगाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया था। ये दोनों बैट्समैन टीम की आखिरी उम्मीद थे, और दोनों ने जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया। हालांकि इसके बाद भी 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड 1 विकेट लेने वाले अफगान स्पिनर राशिद खान को दे दिया गया। इस वजह से MoM बने राशिद...

 

 

- मैच में राशिद खान ने 4 ओवर बॉलिंग की। यानी कुल 24 बॉल डालीं, जिनमें से उनकी 18 बॉल पर बैट्समैन कोई रन नहीं बना सके।
- अपने 4 ओवरों में राशिद ने 3.25 की इकोनॉमी से 13 रन देकर 1 विकेट भी लिया। टी20 मैच में 5 की इकोनॉमी ही बेहतर मानी जाती है, और राशिद ने तो इससे भी ज्यादा कंजूसी से रन दिए।
- राशिद ने अपने पहले दो ओवरों में से 10 बॉल डॉट डाली थीं। वहीं बाकी की 8 डॉट बॉल अगले दो ओवरों में फेंकी। राशिद की इतनी कसी हुई बॉलिंग की वजह से ही हैदराबाद की टीम मुंबई को 147 रन पर रोकने में कामयाब हुई। इसी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

- राशिद इस बार अपने IPL करियर का दूसरा सीजन खेल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 9 करोड़ रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में भी वे इसी टीम में थे, तब उन्हें 4 करोड़ रुपए मिले थे।

- वैसे चार ओवर में 18 डॉट बॉल डालने का कारनामा करने वाले राशिद इकलौते बॉलर नहीं हैं, अश्विन ये कमाल दो बार और अमित मिश्रा एक बार कर चुके हैं।
- इसी अफगान स्पिनर के नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 44 वनडे मैचों में 100 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

 

इतना रोमांचक रहा मैच

 

- मैच में मेजबान हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग को चुना। जिसके बाद मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 147/8 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 9 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया।
- सनराइजर्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बानने थे, जिसके बाद इस ओवर की पहली ही बॉल पर हुडा ने सिक्स लगाते हुए मुंबई को प्रेशर में ला दिया।
- हालांकि अगली चार बॉल पर चार रन ही बन सके और मैच आखिरी बॉल तक पहुंच गए। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी बॉल पर 1 रन बनाना था, जिसके बाद बिली स्टेनलेक ने आखिरी बॉल पर विनिंग चौका लगा दिया।
- हैदराबाद ने ये मैच 1 विकेट से जीता। जिसमें शिखर धवन ने 45, दीपक हुड्डा ने 32* और बिली स्टेनलेक 5* रन बनाए। राशिद खान को उनकी किफायती बॉलिंग (1/13) के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, मैच में राशिद के अंदाज...