पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratu News Ratu Block Headquarters Vacated After Noon With The Message Of Biometrics Being Closed

बायोमैट्रिक्स बंद होने के मैसेज से दोपहर बाद खाली हो गया रातू प्रखंड मुख्यालय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रातू | कोरोना वायरस को लेकर जैसे ही प्रखंड मुख्यालय में यह आदेश आया कि अब बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति नहीं बनाई जाएगी। इसके बाद प्रखंड कर्मियों में उत्साह का माहौल छा गया। दोपहर के दो बजते ही मुख्यालय में सन्नाटा छा गया। प्रायः लोग अपने घर की ओर निकल पड़े। वैसे तो काफी संख्या में आज उपस्थिति कम थी। नहीं आने वालों में अभियंता प्रिय रंजन मिश्रा, सुषमा मुर्मू, शक्ति मुंडा, अविनाश कुमार, सुमन सुरजीत तिर्की, शारदा वर्मा शामिल थे। वहीं, दोपहर दो बजे के बाद विपिन टोप्पो, अलख सिंह, दीपिका हेम्ब्रोम, शकुंतला, मृतमयी दरार सहित प्रखंड के कई अधिकारी भी नदारत थे। कंप्यूटर कक्ष, जहां बायोमेट्रिक से प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज होती थी। आज वह कक्ष भी दोपहर दो बजे बंद हो गई थी। कार्यालय में सिर्फ जमालुद्दीन अंसारी, मंजर आलम और अनिल उपाध्याय, अनुसेवक सुनील कुमार सिंह ही नजर आए। इस मामले को लेकर बीडीओ अविनाश कुमार पूर्णेन्दु ने कहा कि आज होली के दूसरा दिन होने के कारण ऐसा हो गया होगा।
खबरें और भी हैं...