पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • RBSE 12th Arts Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जून में हो सकता है घोषित

RBSE 12th Arts Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जून में हो सकता है घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट की घोषणा 23 मई को शाम 6:15 पर कर दी है अब आर्ट्स के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है| राजस्थान बोर्ड  के कक्षा 12वीं आर्ट्स का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट   के साथ ही दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा. राजस्थान बोर्ड, कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में घोषित कर सकता है. इस बात का संकेत बोर्ड के अध्यक्ष की हुई मीटिंग से मिलता है. यह मीटिंग 19 मई को की गई जिसमें 12वी के विज्ञान और कामर्स स्ट्रीम के रिजल्ट पर विचार विमर्श किया गया. 

राजस्थान में 12वीं बोर्ड के आर्ट्स विषय की परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए यहाँ रजिस्टर करें:- 
RBSE Board 12th Arts Result 2018, Check Rajasthan Board Class 12th Arts Result Here

विदित हो कि इस वर्ष राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा 8 मार्च से 2 अप्रैल के मध्य आयोजित किया था. इस वर्ष आर्ट्स संकाय की परीक्षा में 5,37,359 छात्र शामिल हुए थे. इसके अतिरिक्त राजस्थान बोर्ड के 12वीं  के विज्ञान वर्ग की परीक्षा में 2,46,254 छात्र शामिल हुए जबकि कामर्स में 42,665 छात्र एपीयर हुए. 

ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक साईट @ rajeduboard.rajasthan.gov.in को ओपन करें. 
Class 12th Result 2018 पर क्लिक करें.
अपना अनुक्रमांक डालें. तत्पश्चात समिट बटन पर क्लिक करें. 
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो हो जाएगा. इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.  

राजस्थान बोर्ड के बारे में
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान का गठन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1957 के तहत किया गया. यह बोर्ड माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (+10), सीनियर माध्यमिक परीक्षा (10 + 2) (कला / विज्ञान / वाणिज्य), प्रवेशिका शिक्षा (+10) (संस्कृत शिक्षा), वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा (10 + 2) (संस्कृत शिक्षा), विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा (राज्य स्तर) रेगुलर, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा को समय समय पर आयोजित करवाता है.

 

खबरें और भी हैं...