- Hindi News
- National
- Ranchi News Recruitment Camp Will Be Held Tomorrow For 35 Posts Of Freedom English Academy
फ्रीडम इंग्लिश एकेडमी के 35 पदों के लिए कल लगेगा भर्ती कैंप
रांची | अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह माॅडल करियर सेंटर, रांची में 14 मार्च को भर्ती कैंप लगेगा। इसमें फ्रीडम इंग्लिश एकेडमी की 35 पदों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। न्यूनतम योग्यता स्नातक है। इस भर्ती कैंप में 21 साल से कम उम्र के उम्मीदवार शामिल नहीं हो सकेंगे। साथ ही इस कैंप में नियोजनालय में निबंधित उम्मीदवार ही शामिल होंगे। इच्छुक उम्मीदवार जो पूर्व से निबंधित नहीं हैं वे अपने निकटतम नियोजनालय में या www. jharkhandrojgar.nic.in/ www.ncs.gov.in में अपना ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। उम्मीदवारों को रांची, पटना, ग्वालियर या गोरखपुर में प्रतिनियुक्त किया जा सकता है। सभी को अपने मूल प्रमाणपत्र और उसकी छायाप्रति के साथ कैंप में उपस्थित होना होगा।