पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. यहां की मशहूर फ़नकारा और बेगम अख्तर की शागिर्द रह चुकी ज़रीना बेगम जिनकी आवाज़ लखनऊ के शाही दरबारों में गूंजती थी, 87 साल की ज़रीना बेगम आज लखनऊ के केके हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। आज भी उनकी बस एक ही खाव्हिश है कि जो दिक्कतें उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में देखी है वो सब उनका बेटा और बेटी न देखे, जरीना बेगम बस यही चाहती हैं कि उनके बेटे के लिए एक ई-रिक्शा मिल जाये जिससे उनका परिवार किसी का मोहताज न रहे।
लखनऊ की फ़नकारा जिन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी लखनऊ की विरासत को संभाल के रखा है। आज उसी फ़नकारा को लखनऊ के साथ और प्यार की जरूरत है। इसलिए रेड एफएम के आरजे टुच्चा तुषार ने शुरू की थी। एक मुहीम #अवध_की_आखिरी_आवाज़ जिसके अंतर्गत क्राउड फंडिंग के जरिये उनके लड़के के लिए एक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जा सके और इस मुहीम में लखनऊ के लोगो ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया।
2 हफ्ते की इस मुहीम में हमारे साथ लखनऊ की मशहूर सूफी कथक डांसर मंजरी चतुर्वेदी, लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ के लोगो से इससे जुड़ने के अपील की और ज़रीना से जुडी दिलचस्प बातें भी बताई। लखनऊ के लोगो के साथ साथ इस मुहीम में हमारे पूर्व डीएम राजशेखर जी ने भी अपना योगदान दिया और रेड एफएम की इस मुहीम के लिए हमे प्रोत्साहित किया।
लखनऊ के एआरटीओ राघवेंद्र सिंह जी ने भी इस मुहीम में हमारा साथ दिया और जरूरत पड़ने पर भविष्य में साथ देने का वादा किया। इसी मुहीम के दौरान बीएनकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने अपनी तरफ से ई-रिक्शा देने का प्रस्ताव रखा जो की बहुत सराहनीय कदम रहा और इसी सन्दर्भ में आज 9 अप्रैल को ज़रीना बेगम के परिवार को ई रिक्शा देने के लिए भारत के सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क 93.5 रेड एफ़एम द्वारा बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एनएच- 24 ,बक्शी का तालाब ,सीतापुर रोड में “अवध_की_आखिरी_आवाज़” का आयोजन किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.