पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. 18 मई बॉलीवुड की सुपरमॉम और बेहतरीन एक्ट्रेस रीमा लागू की पहली डेथ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड की फेवरेट मां रहीं रीमा का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। 17 मई की रात 1 बजे उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। शुरुआती इलाज के बाद वो सो गई थीं। नींद में ही उन्हें दूसरा अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
- शादी से पहले रीमा लागू का नाम नयन भदभदे था। उनकी मां मंदाकिनी भदभदे मराठी ड्रामा एक्ट्रेस थीं। नयन बचपन से ही मां को स्टेज पर परफॉर्म करता देखती थीं। इसी वजह से उनका एक्टिंग में गहरी रुचि थी।
- एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, "मैं अपनी मां जैसी आर्टिस्ट बनना चाहती थी। 12वीं का रिजल्ट आते ही मैंने अपने घर पर सभी को कह दिया था कि मैं अब आगे पढ़ाई नहीं करूंगी। पिताजी मुझे आगे पढ़ाना चाहते थे, लेकिन मैं नहीं मानी।"
- रीमा ने पुणे के हुजुरपागा HHCP स्कूल से पढ़ाई की। इंटर के बाद खुद को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए थिएटर के साथ एक बैंक में जॉब भी की थी।
- एक इंटरव्यू में रीमा लागू के एक्स-हसबैंड विवेक लागू ने उनकी लव स्टोरी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, "यह 1976 की बात है। मैं तब 23 साल का था और वो 18 साल की। हम दोनों एक ही बैंक में जॉब करते थे। हम दोनों ही थिएटर में इंटरेस्ट रखते थे। इसी वजह से पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। महज दो साल बाद हम दोनों ने शादी कर ली थी।"
- शादी के कुछ साल बाद रीमा और विवेक लागू का तलाक हो गया था। विवेक के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। वे दोनों जिंदगी को रिस्ट्रक्चर करना चाहते थे।
- डिवोर्स के बाद रीमा लागू ने बेटी मृण्मयी की कस्टडी अपने पास रखी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.