रीमा लागू भावनाओं को समझने वाली अभिनेत्री थीं : महेश भट्ट
रीमा लागू भावनाओं को समझने वाली अभिनेत्री थीं : महेश भट्ट
भट्ट ने शुक्रवार सुबह कहा, \"\"रीमाजी ने \'आशिकी\' के साथ अपनी यात्रा शुरू की। वह असाधारण शख्स और महान भावनात्मक गहराई वाली कलाकार थीं। उन्होंने ही मेरे शो \'नामकरण\' में जान फूंकी थी।\"\"
रीमा बॉलीवुड की पसंदीदा ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनका पिछले साल 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
भट्ट ने कहा, \"\"जीवन की इस यात्रा में उनसे मिलने का सौभाग्य मिला।\"\"
--आईएएनएस