पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत की तरह पाकिस्तान में भी कई बार वीआईपी नेताओं के कारण विमान की उड़ान में देरी होती है लेकिन इस बार पाकिस्तान के लोगों ने कड़ा कदम उठाया है.
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक जब देर से विमान में चढ़ने आए तो नाराज़ यात्रियों ने उन्हें विमान में चढ़ने नहीं दिया.
वाकया कराची का है जहां एक विमान को इस्लामाबाद के लिए शाम सात बजे उड़ान भरनी थी लेकिन घोषणा की गई कि विमान डेढ घंटे देरी से उड़ेगा.
जब विमान उड़ने को हुआ तब पहुंचे पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक. यह देखकर यात्री बेहद नाराज़ हो गए और उन्होंने अपनी नाराज़गी रहमान मलिक पर उतारी.
निजी टीवी चैनल टाइम्स नाऊ पर दिखाए जा रहे फुटेज के अनुसार कई यात्री रहमान मलिक को आड़े हाथों लेते हुए दिखे जिसके बाद रहमान मलिक वापस चले गए.
हालांकि बाद में रहमान मलिक ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया है कि विमान पहले से ही लेट था और विमान उनकी वजह से लेट नहीं हुआ.
रहमान मलिक ने ट्वीट किया, \'\' मुझे अपनी बात कहने का हक है. विमान सात बजे जाना था और साढ़े आठ बजे गया. मेरी वजह से कोई देरी नहीं हुई थी.\'\'
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें. आप फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.