पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gemini Ganesan And Pushpavalli Daughter Rekha Surprising Silence On The Film Mahanati

पिता के फ्यूनरल में नहीं पहुंची थीं रेखा, अब फिल्म में गलत छवि दिखाए जाने पर हैं चुप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 

मुंबई। साउथ इंडियन एक्ट्रेस सावित्री की लाइफ पर बनी फिल्म 'महानती' को क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के एक हिस्से में दिखाया गया है सावित्री को पति जेमिनी गणेशन की वजह से शराब की लत लगी थी। माना जाता है कि किसी जमाने में साउथ के सुपरस्टार रहे जेमिनी बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के पिता हैं....फिल्म महानती में जेमिनी की नेगेटिव इमेज दिखाने पर जेमिनी की एक बेटी ने तो नाराजगी दिखाई है लेकिन रेखा ने कुछ नहीं कहा है। क्यों चुप हैं रेखा?

 

1954 में जब रेखा का जन्म हुआ, तब यह चर्चा थी कि रेखा जेमिनी की नाजायज संतान हैं। वहीं, कुछ लोगों का मत यह भी है कि जेमिनी ने रेखा की मां और एक्ट्रेस पुष्पावली से गुपचुप शादी की थी। बता दें कि जब जेमिनी गणेशन का निधन हुआ तो रेखा उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थीं। तब तो रेखा कुल्लू-मनाली (हिमाचल प्रदेश) में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। लेकिन अब उनकी चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं...क्योंकि जेमिनी गणेशन की पहली पत्नी अलामेलु की बेटी कमला इस मुद्दे पर फिल्ममेकर्स से नाराज हैं। 

 

 

कमला बोलीं- मेरे पिता की वजह से शराबी नहीं बनी थीं सावित्री

 

- हाल ही में जेमिनी गणेशन और उनकी पहली पत्नी अलामेलु की बेटी डॉ. कमला सेल्वाराज ने फिल्म का विरोध किया है। उन्होंने फिल्म के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म में उनके पिता को गलत तरीके से दिखाया गया है। कमला ने कहा, "मुझे पता है कि 'महानती' के मेकर विजया चामुंडेश्वरी (जेमिनी और उनकी दूसरी पत्नी सावित्री की बेटी) के संपर्क में थे। मैंने विजया को इस बारे में चेतावनी दी थी।" कमला कहती हैं, "मेरे पिता की वजह से सावित्री को शराब की आदत नहीं पड़ी थी।" बता दें कि सावित्री कई सालों तक खूब शराब पीती रहीं। इस वजह से उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की प्रॉब्लम हो गई थी। 45 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

 

 

फिल्म देखना चाहती हैं रेखा

 

रेखा ने जेमिनी के नेगिटिव इमेज को दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया भले ही नहीं दी हो लेकिन इस बीच खबर यह है कि रेखा डायरेक्टर अश्विन नाग की फिल्म 'महानती' देखना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक, रेखा की बहन राधा ने फिल्ममेकर्स को इस बात की जानकारी दी है।