पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. श्रीदेवी की मौत के पचास दिन बाद डायरेक्टर सतीश कौशिक ने उनको याद किया और बोनी कपूर से माफी मांगी। दरअसल, फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। 1993 में आई इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था। सतीश ने श्रीदेवी को याद किया और प्रोड्यूसर बोनी कपूर से फिल्म के सुपरफ्लॉप होने के लिए सॉरी कहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, Yes 25 yrs ago it was a disaster at BO bt it was my first child & will remain close to heart. Remembering madam #SrideviLivesForever & my sorry 2 @BoneyKapoor who gave me a break bt was broke after d film.celebrating #25yearsof RKRCKR. बता दें कि श्रीदेवी ने सतीश के डायरेक्शन में पहली बार इसी फिल्म में काम किया था। सतीश ने कहा फिल्म उनके दिल के करीब है...
- फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के डायरेक्टर सतीश कौशिक ने कहा कि भले ही फिल्म डिजास्टर साबित हुई लेकिन ये मेरे पहले बच्चे की तरह है इसलिए मेरे दिल के करीब है।
- उन्होंने कहा कि बोनी कपूर ने मुझे इस फिल्म के जरिए ब्रेक दिया था लेकिन फिल्म सफलता हासिल नहीं कर पाई।
- सतीश ने फिल्म को याद करते हुए कहा, 'ये बड़े बजट (9.2 करोड़ रुपए) की फिल्म थी। फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहतरीन थी, बावजूद इसके फिल्म को रिस्पॉन्स नहीं मिला'।
- सतीश ने फिल्म का एक पोस्टर अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
- फिल्म में श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर लीड रोल में थे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के 25 साल पूरे होने पर सेलेब्स द्वारा किए गए ट्विट...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.