बिजली के खंभे पर 2 दिन से फंसे कबूतर को किया रेस्क्यू
पंचकूला | सेक्टर-20 मेन मार्केट में 20 फीट ऊंचाई पर एक बिजली के खंभे पर 2 दिन से एक कबूतर फंसा था। बुधवार दोपहर फायर विभाग के कर्मियों ने अपना रेसक्यू शुरू किया। कबूतर ने आजाद होते ही उड़ने की कोशिश की, लेकिन वह एक दुकान के बाहर जाकर गिर गया। दुकानदार ने उसे पानी पिलाया। जिसके बाद वह उड़ गया।