पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. मिसरोद क्षेत्र के एक मैरिज गार्डन में पांच बच्चों की मां को बच्चों सहित बंधक बनाने का मामला सामने आया है। गार्डन के मैनेजर पर आरोप है कि उसने महिला के साथ ज्यादती की। सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त टीम ने उसे छुड़ाया। मिसरोद पुलिस ने मामला दर्ज कर मैनेजर साेनू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मैरिज गार्डन का संचालन गौरव रघुवंशी किराए पर करता है।
छह महीने से मैरिज गार्डन में कर रही थी काम
महिला सशक्तिकरण द्वारा आमेर ग्रीन होटल में बुधवार को शौर्य दल की प्रशिक्षण कार्यशाला थी। इसमें प्रदेशभर से महिलाएं आईं हैं। उनको होटल से लगे हुए इसी मैरिज गार्डन में रुकवाया था। तभी पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई। बताया कि वह 6 माह से मैरिज गार्डन में काम कर रही है। उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर भाग गया था। उसका एक 16 साल का लड़का व 14, 8, 7 व 2 साल की चार लड़कियां हैं।
मैनेजर धमकी देकर करता था ज्यादती
मैनेजर सोनू धमकी देकर उससे लगातार ज्यादती कर रहा था। जब उसने काम छोड़कर जाने की बात कही तो उसने बंधक बना लिया। यह बातचीत मन्नू सेन, द्रोपदी और प्रिया ने रिकॉर्ड करके बाल कल्याण समिति को भेज दी। इसके बाद दोपहर 2 बजे मैरिज गार्डन पहुंची टीम ने सभी को रेस्क्यू किया।
आज बच्चों के होंगे बयान
समिति की रेखा श्रीधर ने बताया कि गुरुवार को बच्चों के बयान लिए जाएंगे। चाइल्ड लाइन की अर्चना सहाय ने बताया कि महिला व बच्चियों को गौरवी सखी वन स्टॉप क्राइसिस में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं लड़के को चाइल्ड लाइन में रखा गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.