- Hindi News
- National
- Ranchi News Research Reports 89 Tribe Women Opinion Critical In Family Decisions
शोध की रिपोर्ट...पारिवारिक निर्णयों में 89 % जनजाति महिलाओं की राय महत्वपूर्ण
देश में जनजाति महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक स्थिति पर अध्ययन
देश में जनजाति महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक स्थिति पर हुए शोध के बाद कई चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के दृष्टि स्त्री प्रबोधन केंद्र ने यह शोधपरक सर्वेक्षण किया है। परियोजना निदेशक मनीषा कोठेकर ने कहा कि देशव्यापी अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 89 % जनजाति महिलाओं को पारिवारिक निर्णयों में शामिल किया जाता है। महिला दिवस पर सीसीएल दरभंगा हाउस सभागार में आयोजित समारोह में इस पुस्तक का लोकार्पण हुआ। मनीषा ने कहा कि देश भर के कुल 77 हजार से अधिक महिलाओं के पास सर्वेक्षण दल पहुंचा, जिनमें से कुल 74 हजार 95 महिलाओं के इंटरव्यू शामिल किए गए। 6 हजार महिला कार्यकर्ता इस काम में शामिल थीं, जिन्होंने पूरे देश का दौरा किया।
रविवार को पुस्तक का विमोचन करतीं मेयर आशा लकड़ा व अन्य।