पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। चैनल ट्यून करते समय एक फिल्म ऐसी है, जो हमें आए दिन दिखाई देती है। फिल्म का नाम है 'सूर्यवंशम'। 19 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी ने TV पर कई बार टेलीकास्ट होने का रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म के कई किरदार मसलन हीरा ठाकुर, राधा, गौरी और मेजर रंजीत लोगों की जुबान पर रहते हैं। इस फिल्म का कोई सीन हो या फिर डायलॉग लोगों को रट गए हैं। सोशल मीडिया में तो फिल्म को लेकर कई जोक्स भी बनाए जा चुके हैं। हालांकि अब फिल्म के टीवी पर बार-बार आने की वजह सामने आ चुकी है। चैनल ने खरीदे फिल्म के 100 साल के राइट्स...
बार-बार फिल्म दिखाने की जो वजह सामने आ रही है वो ये है कि यह फिल्म 21 मई 1999 में रिलीज़ हुई थी और उसी साल मैक्स चैनल को लॉन्च किया गया था। मतलब फिल्म और चैनल दोनों सेम ईयर में ही आए थे। दूसरी वजह यह भी सामने आई कि जिस चैनल पर यह फिल्म आती है उसने इसके 100 साल के राइट्स खरीद रखे हैं। इसी वजह से यह फिल्म बार-बार दिखाई जाती है। बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था।
सबसे ज्यादा टेलीकास्ट होने वाली फिल्म है सूर्यवंशम...
सूर्यवंशम इंडियन मूवी चैनल पर सबसे ज्यादा टेलीकास्ट होने वाली फिल्म है। इस फिल्म को रूरल एरियाज में भी काफी पसंद किया जाता है। फिल्म के 18 साल होने के मौके पर अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर फिल्म की तारीफ की थी।
अब इस दुनिया में नहीं है फिल्म की लीड एक्ट्रेस
फिल्म की लीड एक्ट्रेस सौंदर्या रघु अब इस दुनिया में नहीं हैं। 17 अप्रैल, 2004 को बेंगलुरु के पास एक प्लेन क्रैश हादसे में सौंदर्या की मौत हो गई थी। सौंदर्या ने 1992 में फिल्म 'गंधर्वा' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम को मिलाकर 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। सौंदर्या को 6 साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके थे। हालांकि साउथ में एक्टिव रहीं सौंदर्या की 'सूर्यवंशम' पहली और आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फिल्म 'सूर्यवंशम' के कुछ और Photos...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.