पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2018 में हुई 10वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने घोषणा करते हुए बताया कि इस बार रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 51.15 फीसदी रहा। वहीं ओपन से 66.72 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस परीक्षा में जींद के नवदुर्गा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र कार्तिक 498 अंक के साथ पहले स्थान पर, जीवन ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सेलीना यादव, सिरसा के सरस्वती उ.वि. सोनाली व पलवल के बाल विद्या निकेतन व.मा.वि. के हरिओम ने 495 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे स्थान पर 494 अंक के साथ अम्बाला के एसएमबी गीता व.मा.विद्यालय की रिया, महेंद्रगढ़ के व.मा.वि. के पारस व पानीपत के टैगोर स्कूल की जिज्ञासा रही। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in और मोबाइल एप education board bhiwani haryana पर देखा जा सकेगा।
1,86,586 हुए पास
- बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 3,64,800 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,86,586 उत्तीर्ण हुए एवं 15,526 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है तथा 1,62,688 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं।
- इस परीक्षा में 1,97,873 लडक़े बैठे थे, जिनमें 94,202 पास हुए तथा 1,66,927 प्रविष्ठ लड़कियों में से 92,384 पास हुई।
प्राइवेट स्कूल रहे आगे
- परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 44.38 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 59.87 रही है।
ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थी रहे आगे
- इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 51.72 रही है जो 2017 में 52.58 प्रतिशत था। वहीं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 49.65 रहा जो 2017 में 43.38 था।
- उन्होंने बताया कि स्वयंपाठी (प्राईवेट) परीक्षार्थियों का परिणाम 66.72 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 11,864 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 7,916 पास हुए।
ये है पिछले 10 साल का परीक्षा परिणाम
वर्ष परिणाम
2011 68.03
2012 65.39
2013 50.79
2014 60.84
2015 45.84
2016 48.88
2017 50.49
2018 51.15
सबसे आगे रहा
- जिलेवार जारी किए गए रिजल्ट में इस बार चरख दादरी पहले स्थान पर रहा। यहां का परिणाम 69.76 फीसदी रहा।
- दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ रहा जिसकी पास प्रतिशतता 65.30 रही।
- वहीं सबसे पीछे पलवल जिला रहा, जिसका पास प्रतिशतता 39.35 है।
अंग्रेजी का पास प्रतिशत रहा सबसे कम
विषय पास प्रतिशत
अंग्रेजी 67.19
हिंदी 84.53
शारीरिक शिक्षा 91.78
गणित 67.78
संस्कृत 97.69
म्यूजिक 86.33
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.