पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल में प्राइमरी कक्षाओं के नतीजे रहे 100 फीसदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्षिक परीक्षा में बेहतरीन रिजल्ट के साथ पास हुए बच्चे।

डेराबस्सी | स्थानीय एन एन मोहन डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राइमरी शाखा में सालाना नतीजे घोषित किए गए। प्राइमरी कक्षाओं की मुख्य अध्यापिका नीलम राठौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। प्रिंसीपल प्रीतम दास शर्मा ने अपने अभिभाषण में समय के साथ चलते हुए स्कूल में स्मार्ट कक्षाओं द्वारा इंग्लिश माध्यम से पढ़ाई करवाए जाने से बेहतर नतीजे प्राप्त होने का बखूबी जिक्र किया। आज कक्षा नर्सरी से चौथी श्रेणी तक के नतीजे घोषित किए गए। जिसके तहत नर्सरी में वेद बरात प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा केजी में अभय प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा पहली में सानवी अथवा देव बरात प्रथम एवं दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी श्रेणी(क) में किरनजोत पहले अथवा आंचल दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी श्रेणी(ख) में सपना कुमारी पहले अथवा कंचन दूसरे स्थान पर रही। तीसरी कक्षा (क) में साहिल यादव पहले तथा प्रिया वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। तीसरी कक्षा(ख) में खुशी यादव पहले अथवा जुली कुमारी दूसरे स्थान पर रही। चौथी कक्षा (क) में जशनजोत पहले अथवा नजराना दूसरे स्थान पर रही। चौथी कक्षा(ख)में लक्ष्मी पहले अथवा प्रिया कश्यप दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि प्राइमरी विंग का नतीजा 100% रहा है। इसके बाद विद्यार्थियों को सत्यवादी श्रेणी के अंदर सुंदरम कक्षा तीसरी(ख) अथवा नूतन कक्षा चौथी(ख) को इनाम दिए गए। सांत्वना श्रेणी के अंदर के अंदर अर्श,जाहिदा अथवा रिश्टी को इनाम दिए गए। इस अवसर पर विद्यार्थी अथवा उनके माता-पिता बहुत खुश नजर आ रहे थे। मोनू शर्मा, मिस रजनी, सोनिका, शीतल शर्मा तथा मिस प्रीति भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...