पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनीमच. सेवानिवृत एडीजे अारके श्रीवास ने गुरुवार को नीमच से नई दिल्ली के लिए बाइक से न्याय यात्रा शुरू की। 6 दिन में नई दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति से मिलेंगे तथा उन्हें दस्तावेज सौंपेंगे। दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा न्याय व्यवस्था कदाचार-भष्ट्राचार मुक्त होना चाहिए। तभी आमजनता को न्याय मिल सकेगा।
यात्रा के दौरान जगह जगह न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए आवाज उठाऊंगा। दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर परेशानी बताऊंगा अौर दस्तावेज दिए जाएंगे। राष्ट्रपति से मिलने के लिए पहले ही समय ले लिया है। पूर्व मंत्री शरद यादव से भी मिलना तय है। यात्रा के दौरान श्रीवास का पड़ाव उज्जैन, भोपाल, गुना ग्वालियर, फरीदाबाद में पड़ाव रहेगा। जगह-जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता के सामने अपनी बात रखेंगे।
सुबह साढ़े 7 बजे श्रीवास का उनके निवास पर परिवार के सदस्यों ने तिलक लगाकर पूजन किया। इसके बाद श्रीवास ने बाइक के दोनों तरफ नीमच से दिल्ली तक न्याय यात्रा के बोर्ड लगाए और हेलमेट पहन रवाना हो गए। उनके साथ कार में भाई मनीष श्रीवास, दिनेश श्रीवास और मित्र आरके शर्मा भी दिल्ली रवाना हुए।
डेढ़ साल में चार तबादले
श्रीवास का डेढ़ साल में चार तबादले हुए। उन्हें धार, शहडोल, सिहोरा, जबलपुर हाईकोर्ट और उसके बाद नीमच भेज दिया। उन्होंने उसी दिन 8 अगस्त 2017 को नीमच में कार्यभार ग्रहण किया। शाम छह बजे उन्हें निलंबित कर दिया गया। अप्रैल में अनिवार्य सेवानिवृति दे दी। गौरतलब है कि श्रीवास ने पिछले साल 19 अगस्त को अपने जन्मदिन पर नीमच से जबलपुर तक साइकिल पर न्याय यात्रा निकाली थी। 26 अगस्त को जबलपुर पहुंच हाईकोर्ट के सामने तीन दिन धरना दिया। प्रशासन ने हाईकोर्ट के सामने धारा 144 लागू कर दी थी। इससे वे धरना खत्म कर नीमच लौटे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.