- Hindi News
- National
- Ranchi News Review What Children Are Learning In Government Schools Alka
सरकारी स्कूलों में बच्चे क्या सीख रहे हैं, इसकी समीक्षा करें : अलका
अाकांक्षी जिला के केंद्रीय नोडल पदाधिकारी अलका तिवारी ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, शिक्षा, न्यूट्रेशन, एग्रीकल्चर और वित्तीय समावेशन की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग से कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चे क्या सीख रहे हैं, इसकी समीक्षा करें। इसके साथ ही पूरे जिले में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) की गंभीर रूप से समीक्षा करने का निर्देश दिया। इस दौरान रांची जिला प्रशासन की ओर से उन्हें विभिन्न विकास कार्याें की जानकारी दी गई। उन्होंने पीएसयू सीएसआर फंड के माध्यम से हेल्थ, न्यूट्रिशन और एजुकेशन के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए जुटाने के कार्य की सराहना भी की।