पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिसके सामने जेस्म बॉन्ड भी फीके लगते थे

जिसके सामने जेस्म बॉन्ड भी फीके लगते थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेम्स बॉन्ड की फ़िल्मों अपने विशेष प्रकार के जबड़े के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रिचर्ड कील की 74 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई.
उनकी अत्यधिक लंबाई के बावजूद उनके सहयोगी उन्हें सौम्य मानते थे. दूसरी पत्नी से उनके चार बच्चे हैं. वर्ष 1978 में केन्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल की इस तस्वीर में पत्नी डायना और बेटे रिचर्ड व बच्ची जेनिफ़र के साथ रिचर्ड कील.
वर्ष 1977 में फ़िल्म बॉन्ड में उनके विशेष जबड़े ने उन्हें इस फ़िल्म का सबसे यादगार विलेन बना दिया.
असल में उनके अभिनय से निर्माता इतने प्रभावित थे कि उन्होंने बाद में पटकथा में बदलाव किया, ताकि जबड़ा बना रहे और दो साल बाद 'मूनरेकर' में वो दोबारा दिखे. इस जबड़े के साथ कील 1979 में फ़िल्म 'मूनरेकर' में अभिनय किया.
वर्ष 2002 में बॉन्ड फ़िल्मों को बाफ्टा में सम्मानित किया गया तो कील बॉन्ड अभिनेताओं सर क्रिस्टोफ़र ली, रिक यूने और टोबी स्टीफ़ेन्स के साथ मौजूद थे. उन्होंने कहा था, ''ख़ुद जैसे हैं इसकी अपेक्षा हमेशा ही एक बुरे व्यक्ति का क़िरदार निभाना आनंददायक है, क्योंकि आप एक ऐसा क़िरदार गढ़ते हैं जो आप जैसा नहीं है.''
नब्बे के शुरुआती दशक में एक भयानक सड़क दुर्घटना के बाद कुछ सालों से कील की सेहत अच्छी नहीं चल रही थी. इस दुर्घटना ने उनके शारीरिक संतुलन को प्रभावित किया था और वे छड़ी के सहारे ही चल पाते थे.
वर्ष 2012 में बॉन्ड फ़िल्मों की पचासवीं वर्षगांठ पर कील पूर्व बॉन्ड गर्ल ब्रिट एकलैंड, तानिया मैलेट और यूनिस गेसन से दोबारा मिले थे.
कील पिछले सप्ताह ही बीबीसी रेडियो4 के शो 'रीयूनियन' के दौरान सर रोज़र मूर और ब्रिट एकलैंड से मिले थे. सत्तर के दशक में फ़िल्म देखने जाने वालों के दिमाग़ में कील के जबड़े पर मुक्के बरसाने वाला मूर का बॉन्ड और वो विलेन हमेशा याद रहेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)