पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिम्स के बर्न वार्ड की AC खराब, 80 फीसदी तक जले मरीजों को हाथ के पंखे से परिजन दे रहे ठंढक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची.   रिम्स के बर्न वार्ड की एसी दो माह से खराब है। वार्ड में लगा पंखा इतना धीमा चलता है कि हवा नीचे आती ही नहीं है। इस कारण गर्मी में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की हालत काफी खराब है। लोहरदगा की सोनी देवी 80 प्रतिशत जल गई हैं। 14 मई की रात दो बजे उन्हें डॉ. शीतल मलुआ की यूनिट में भर्ती की गई।

 

सोनी की देखरेख कर रही उनकी रिश्तेदार ने बताया कि काफी खराब हालत है। अस्पताल के बाहर से हाथ वाला पंखा खरीदकर लाए हैं। झलकर किसी तरह ठंढक देने की कोशिश कर रहें। जो मरीज पास के हैं, उनके परिजन घर से इलेक्ट्रिक फैन लेकर आए हैं। 

खबरें और भी हैं...