पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमैनगुएरा सांबा स्कूल की \'ड्रम क्वीन\' एवलिन.
ब्राज़ील के मशहूर रियो कार्निवल में पारंपरिक सांबा स्कूल \'मैनगुएरा\' इस साल अव्वल रहा है.
रियो कार्निवल में \'मैनगुएरा\' सांबा स्कूल का यह 18वां पुरस्कार है.
क़रीब 4,300 सदस्यों के साथ \'मैनगुएरा\' सांबा स्कूल ने कार्निवल में चार चांद लगा दिए.
कार्निवल में पुरस्कार को लेकर कितनी दीवानगी होती है, इसका अंदाज़ा इसी से चलता है कि नतीजों को बख़्तरबंद गाड़ी में लाया गया.
मैनगुएरा सांबा स्कूल की ओर से परेड के दौरान ब्राज़ील पॉप संगीत एमबीपी की परफ़ॉर्मर मारिया बेथियाना को श्रद्धांजलि दी गई.
स्कूल में मारिया की बाहिया मूल की संस्कृति की झलक दिखाई देती है. बाहिया ब्राज़ील का प्रांत है, जहां ग़ुलामी के ज़माने से चल रही अफ़्रीकी संस्कृति का बोलबाला है.
कार्निवल में हर परेड की थीम धार्मिक मुद्दों से लेकर ऐतिहासिक और राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती है.
उत्साह और प्रदर्शन में भी सांबा स्कूल ने बाज़ी मारी.
स्कूल के प्रतिभागियों के कॉस्ट्यूम और मेकअप पर भी अंक दिए जाते हैं क्योंकि इन्हें बड़े पैमाने पर विशाल वर्कशॉप में तैयार किया जाता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.