वीडियो डेस्क. ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी, इंडिया में भी इस शादी को लेकर काफी चर्चा हुई, लंदन में हुई इस शाही शादी में एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। लेकिन अब प्रिंस हैरी और मेगन की शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस फनी वीडियो को एक्टर
ऋषि कपूर ने शेयर किया है। इस वीडियो में हैरी और मेगन, ऋषि कपूर के पिता
राज कपूर की फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' का एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बहुत खूबसूरती से डब किया गया है जो यूजर्स को बहुत पसंद भी आ रहा है। देखिए वीडियो...