पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. हेमंत बृजवासी ने 'राइजिंग स्टार 2' के विनर बने हैं। फिनाले में हेमंत का कॉम्पटीशन कंटेस्टेंट विष्णुमाया रमेश, रोहनप्रीत सिंह और जैद अली से रहा लेकिन उन्होंने सबको पछाड़कर ट्रॉफी और 20 लाख की विनिंग अमाउंट अपने नाम किया। हाल ही में Dainikbhaskar.com ने विनर हेमंत से खास बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि वे जल्द दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' और 'गदर' फेम डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे की डेब्यू फिल्म में उनकी आवाज सुनने को मिलेगी। कभी 700 मेंबर्स की बड़ी फैमिली में रहते थे हेमंत...
- मथुरा के रहने वाले हेमंत के मुताबिक उनकी पांच पीढ़ियों से संगीत की विधा चली आ रही है।
- 24 घंटे में करीब 18-20 घंटे सिंगिंग प्रेक्टिस करने वाले हेमंत बताते हैं, "मेरे पिता संगीत में निपुण हैं जिसकी वजह हमारे यहां पीढ़ियों से संगीत के क्षेत्र में एक्टिव होना है। मेरे दादा और उनके दादा भी सिंगर थे।"
- "जब मैं छोटा था तो पापा के साथ बाइक पर बैठकर जागरण करने जाया करता था। न सिर्फ वे बल्कि हमारी पीढ़ियां हमेशा से ही भजन गाकर पैसे कमाती आ रही हैं। यही मौका था जब मैंने 4 साल की उम्र में पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।"
- "मेरे पिता ने ही मुझे सिंगिंग की ट्रेनिंग दी थी। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी की हम 700 लोगों की ज्वॉइंट फैमिली में रहते थे। हालांकि अब मैं सिर्फ अपने पेरेंट्स के साथ रहता हूं।"
- हेमंत चार भाई और 1 बहन है। उनकी बहन की शादी हो चुकी वहीं बाकी के भाई भी सिंगिंग की फील्ड में एक्टिव हैं।
इसलिए अलग रहने लगी हेमंत की फैमिली
- 2016 में हेमंत तब खूब चर्चा में रहे थे, जब कथिततौर पर पुरानी रंजिश के चलते वृंदावन में पागल बाबा मंदिर के पास उनके कजिन्स भोला और माधव ने उनपर लाठी से हमला कर दिया था।
- इस दौरान हेमंत को मामूली सी चोट भी आई थी। हमले के वक्त हेमंत पिता हुकुम ब्रजवासी और पड़ोसी भूरा के साथ थे।
- इस बारे में बात करते हुए हेमंत बताते हैं, हां ये मामला सच है। वे कहते हैं, "जिस घर में बर्तन ज्यादा होते हैं तो वे बजते ही हैं। किन्हीं कारणों की वजह से हमारे बीच कड़वाहट आने लगी और ये हमला उसी की नतीजा था।"
- इसी मामले के बाद हेमंत अपनी फैमिली के साथ अलग रहने लगे। बता दें, उन्होंने 2009 में 'सारेगामा लिटिल चैम्प' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वे 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'जो जीता वही सिकंदर' के पार्टिसिपेंट भी रह चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें हेमंत बृजवासी की कुछ चुनिंदा PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.