पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लहूलुहान पति को गोद में लेकर बैठी रही महिला, सुहाग के खून से तर हो गए थे पूरे कपड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट (अमृतसर). पठानकोट-जालंधर हाईवे कौंतरपुर के पास सड़क के बीचो-बीच आवारा पशु आने से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पठानकोट के सुजानपुर निवासी 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों में राजरानी-हंसराज (दंपति), तरसेम, संतोष कुमारी, अंजू बाला, सुदेश कुमारी, कौशल्या देवी, आशा रानी, साक्षी व ऑटो ड्राइवर सुभाष को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  ये था मामला...

 

- ऑटो में सवार 10 लोग पठानकोट के काठगढ़ महादेव मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। कौंतरपुर के पास सड़क के बीच अचानक आवारा पशु आ गया।

- ऑटो चालक ने पशु को बचाने की कोशिश की तो ऑटो पलट गया। उसमें सवार सभी लोग लहूलुहान हो गए।

- 108 एबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जिले के नंगलभूर पुलिस ने ऑटो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...