पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुजरात में भीषण हादसा: Road Accident In Gujarat, 19 Killed, 6 Wounded

सीमेंट की बोरियों से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबकर 19 मजदूरों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद, गुजरात। अहमदाबाद में सीमेंट की बोरियों से भरे ट्रक के पलटने से उस पर बैठे 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी खेतिहर मजदूर थे। एक्सीडेंट संकरे रोड पर ट्रक के टर्न लेते टाइम हुआ। सभी लोग शुक्रवार रात 11.30 बजे महुआ क्रॉस रोड से ट्रक पर बैठे थे।


-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर साणंद के खेतों में काम के लिए जा रहे थे। जहां यह एक्सीडेंट हुआ, वहां एक छोटे पुल का निर्माण चल रहा है। ट्रक ओवरलोड था। घायलों ने बताया कि मजदूरों ने साणंद तके लिए ड्राइवर को 1200 रुपए दिए थे। 
-एक्सीडेंट में 18 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल भावनगर के सर टी अस्पताल में इलाज के चल बसा। हादसे में 6 लोग भी घायल हुए हैं। 
-सभी लोग भावनगर के तालाजा तालुका के सरतानपुर गांव के निवासी थे। 

-मृतकों में आठ से 14 साल के तीन बच्चे, 12 महिलाएं और चार पुरुष हैं।