पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र: गुना में सड़क दुर्घटना, 10 की मौत

मप्र: गुना में सड़क दुर्घटना, 10 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र: गुना में सड़क दुर्घटना, 10 की मौत

पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, \"\"मजदूरों से भरी बस उत्तर प्रदेश के बांदा से अहमदाबाद जा रही थी कि धरनावदा थाना क्षेत्र के रूठियाई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हुए हैं।\"\"
राघौगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अनुराग पांडे के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य के तहत घायलों को बाहर निकाला गया।
बस में बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर क्षेत्रों के मजदूर सवार थे, जो अहमदाबाद की विभिन्न कारखानों में मजदूरी करते हैं। यह सभी मजदूर बस से अहमदाबाद जा रहे थे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...