पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. नगर निगम ने बिना कोई सूचना के गुरुवार को दिन में ही जयेन्द्रगंज मार्ग पर डामरीकरण का काम शुरू करा दिया। डामर की गिट्टी से भरे डंपर एवं मटेरियल सड़क पर रख दिया गया। इस कारण नदी गेट से इंदरगंज चौराहे तक दिन में कई बार आधा-आधा घंटा ट्रैफिक जाम हुआ। हालांकि दैनिक भास्कर ने इस पर निगम के कार्यपालन यंत्री प्रदीप चतुर्वेदी से पूछा तो उन्होंने गलती स्वीकारी। कहा- मैं आगे से सभी जगह, जहां पर व्यस्त मार्ग है। वहां रात में ही सड़क बनवाने के आदेश दूंगा, जिससे यातायात बाधित नहीं हो।
सूचना देते तो जाम नहीं लगता
जयेन्द्रगंज काफी व्यस्त मार्ग है। यहां पर पीक आवर्स में एक घंटे में पांच हजार वाहनों का निकलना होता है। यदि सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी जाती, तो जाम के हालात नहीं बनते। ट्रैफिक को दूसरे मार्गों से निकाल दिया जाता।
पुरानी कार छोड़कर चली गई क्रेन
जयेन्द्रगंज मार्ग पर पार्किंग में नए वाहनों के अलावा पुराने भी रखे हुए हैं। निगम की क्रेन शाम को जयेन्द्रगंज मार्ग पर पहुंची। यहां पर पुरानी मारुति कार खड़ी थी। पहले तो निगम ने कार को उठाने के सारे बंदोबस्त किए। जब कोई उसके लिए नहीं आया तो कार को छोड़कर चली गई। यह कार भी जाम में बाधक बन रही थी।
हमें कोई सूचना नहीं दी
डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया ने बताया कि जयेन्द्रगंज मार्ग पर दिन के वक्त डामरीकरण कार्य कराने के संबंध में नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.