पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. विजया बैंक के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार शर्मा के घर से चोरों ने लाखों की ज्वेलरी और कैश की चोरी कर ली। राजेश बुद्धा काॅलोनी थाने की नागेश्वर काॅलोनी के कुमार शांति इन्क्लेव के पहले तल्ले पर रहते हैं। चोरों ने उनके घर से साढ़े 3 लाख की ज्वेलरी, लगभग 65 हजार नगद, दो मोबाइल सहित कई अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। शातिरों ने मात्र आधे घंटे में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह मैनेजर को इसकी भनक तब लगी जब एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर कहा कि आपका डॉक्यूमेंट और बैग बाहर फेंका हुआ है। मैनेजर ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानेदार ने बताया कि शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। स्केच भी जारी किया गया है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। शातिरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चोर जानते थे घर में कहां क्या
- चोरों ने पूरी घटना को बहुत की शातिर तरीके से अंजाम दिया। चोरी की घटना के बाद भी घर का एक भी सामान तितर बितर नहीं था। चोरों को यह पता था कि घर के अंदर कैसे दाखिल होना है। घर के किस जगह पर कौन-सा सामान रखा हुआ है।
- पुलिस को आशंका है कि घटना में कोई ऐसा आदमी लाइनर है जो घर से अवगत है। पुलिस ने अपार्टमेंट के गार्ड, घर में काम करने वाली दाई सहित अपार्टमेंट में आने जाने वाले कई लोगों से पूछताछ की है।
30 मिनट में घर किया साफ
- नागेश्वर काॅलोनी के कई अपार्टमेंट और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में शातिर चोर कैद हुए हैं। दोनों शातिर रात के 1 बजे से ही मोहल्ले में रेकी करते दिख रहे हैं। 1.45 बजे दोनों मैनेजर के अपार्टमेंट में बाउंड्री को फांदकर दाखिल होते हैं। उस वक्त रीजनल मैनेजर की बेटी बालकनी में ही पढ़ाई कर रही होती है, जिसे देखकर दोनों शातिर अपार्टमेंट के एक कोने में छिप जाते हैं। 2 बजे रात को जब मैनेजर की बेटी सोने चली जाती है, उसके बाद एक शातिर बालकनी के सहारे कमरे के अंदर दाखिल होता है। एक बाहर रहकर आसपास ध्यान रख रहा होता है। लगभग तीस मिनट के अंदर घर से अंदर से एक हैंड बैग व अन्य सामान के साथ चोर बाहर आ जाता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.