पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किडनी में छेद करके ऐसे निकाला जाता है कैंसर वाला हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ डेस्क। बॉडी पर किसी भी तरह का कैंसर होना खतरनाक माना जाता है। इसी तरह किडनी में होने वाला कैंसर भी जानलेवा होता है। लेकिन अगर सही समय पर किडनी से कैंसर वाला हिस्सा निकाल लिया जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस कैंसर वाले हिस्से को रोबोटिक सर्जरी के जरिए भी निकाल सकते हैं। आज इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह रोबोटिक सर्जरी के जरिए किडनी से कैंसर वाला हिस्सा काटकर निकाला जाता है।

 

छेद करके निकाला जाता है खराब हिस्सा

सबसे पहले किडनी में कैंसर वाले हिस्से को सर्च किया जाता है। हिस्सा मिल जाने के बाद इसे मार्क किया जाता है। अब किडनी से जुड़े दो पाइप्स को क्लिप की मदद से बंद कर दिया जाता है। अब किडनी में मौजूद कैंसर वाले हिस्से को रेजर की मदद से छेद करके निकाल लिया जाता है। इसके बाद किडनी पर मौजूद को सील दिया जाता है। इसके बाद क्लिप्स को भी निकाल दिया जाता है। इसके कुछ दिनों बाद किडनी का घाव ठीक हो जाता है और किडनी पहले की तरह धीरे-धीरे नॉर्मल होने लगती है।

 

ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए किस तरह किडनी में छेद करके कैंसर वाला हिस्सा निकाला जाता है...

 

 

 

खबरें और भी हैं...