रोहित ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया
रोहित ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया
तीन बार की चैंपियन मुंबई को टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किग्स से और दूसरे मैच में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों अंतिम गेंद पर एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
रोहित ने मैच के बाद कहा, \"\"लगातार दूसरी बार इस तरह की हार को पचाना मुश्किल है। यह कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था। हमारे बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था।\"\"
कप्तान ने कहा, \"\"गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और हमें मैच में वापस लेकर आए। हमारे पास अच्छी टीम है। हम आखिर तक लड़े लेकिन हारना कोई सुखद अहसास नहीं है।\"\"
मुंबई का अगला मुकाबला मुंबई में दिल्ली डेयरडेविल्स से शनिवार को होगा जबकि हैदराबाद की टीम इसी दिन कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी।
--आईएएनएस