पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 213 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 52 बॉल पर 94 रन (10 चौके और 5 सिक्स) की इनिंग खेली। इससे पहले हुए टूर्नामेंट के तीन मैचों में रोहित कुल 44 रन ही बना सके थे। मैच में रोहित जब बैटिंग करने आए थे, तब बिना कोई रन बने मुंबई के दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद उन्होंने इविन लुईस के साथ मिलकर 108 रन जोड़े, फिर क्रुणाल के साथ 40 और पोलार्ड के साथ 30 रन की पार्टनरशिप की। बेंगलुरु के खिलाफ उनकी इनिंग देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स एक्टिव हो गए और अपने फेवरेट प्लेयर की जमकर तारीफ करने लगे।
मैच समरीः
मुंबई इंडियन्स- 213/6 (20 ओवर) (रोहित-94, लुईस- 65)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 167/8 (20 ओवर) (विराट- 92*)
आगे की स्लाइड्स में देखें, रोहित की फिफ्टी के बाद सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.