पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा के एडीजी समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल का मुआयना करते हुए
हरियाणा पुलिस ने चार फ़रवरी को सामने आए बलात्कार और हत्या मामले में सात लोगों को गिरफ़्तार किया है.
हरियाणा के डीजीपी वाईपी. सिंघल ने प्रेस कांफ्रेंस करके अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.
सिंघल के मुताबिक सभी अभियुक्तों ने अपना गुनाह क़बूल कर लिया है. उन्होंने ये भी बताया कि सभी गिरफ़्तारियां हरियाणा के गाड़ीखेड़ी गांव से की गई हैं.
चार फरवरी को रोहतक में एक युवती से बलात्कार के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया था. पुलिस के मुताबिक़ चार फरवरी को पास के एक गांव के खेत में युवती का शव बुरी हालत में मिला था.
पुलिस अधिकारी घटनास्थल का मुआयना करते हुए
युवती के शरीर में पत्थर और दूसरी नुकीली चीज़ें डाली गईं थीं.
जांच के बाद ये सामने आया कि मृतक मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और इलाज कराने के लिए अपनी बहन के पास रोहतक आई थी.
28 वर्षीय मृतका एक फ़रवरी से लापता थी और उसके परिवार की ओर से उसकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी लिखवाई गई थी.
इस मामले के सामने आने के बाद रोहतक में कई प्रदर्शन भी हुए जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.