पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन. ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी की तैयारियां जाेरों पर हैं। विंडसर कैसल को डेकोरेट किया जा रहा है। वहीं, शाही परिवार के खानसामे भी खास मेन्यू के साथ मेहमानों के वेलकम के लिए तैयार हैं। बकिंघम पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ सेकंड के लिए खाना पका चुके पूर्व शेफ डैरेन मैकग्रेडी ने इस मौके पर फोर्ब्स के साथ रॉयल फैमिली के खान-पान से जुड़ी खास बातें शेयर कीं हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन की महारानी के मेन्यू में क्या होता है और वो कैसा खाना पसंद करती हैं।
महारानी के किचन में लहसुन है बैन
डैरेन ने बताया कि महारानी एलिजाबेथ सेकंड को लहसुन और प्याज जरा भी पसंद नहीं है। शेफ रोज के खाने में इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसलिए शादी में महारानी को परोसी जाने वाली डिशेज में इस पर पाबंदी होगी।
चाय के साथ रोज चाहिए ताजा बने बिस्कुट
- क्वीन के लिए रोज ताजे बिस्कुट (स्कून्ज) बनते हैं, जिन्हें वो चाय के साथ खाती हैं। ये रोज ताजा बनता है, चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हों।
- डैरेन ने बताया कि एक बार वो और उनकी महारानी के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए थे। 21 घंटे के सफर के बाद वो लोग प्लेन से उतरे थे।
- उन्होंने बताया कि उस वक्त सुबह के 5 बज रहे थे। पर ब्रिटेन के हिसाब से ये दोपहर का वक्त था और महारानी को चाय पीनी थी। ऐसे में उन लोगों को प्लेन से उतरते ही किचन में लगना पड़ा और ताजे स्कून्ज बनाने पड़े।
महारानी की पसंदीदा डिश
क्वीन की पसंदीदा डिश झींगे और अंडे के साथ ड्रुमकिल्बो डिश है। इसमें झींगे को अंडे और टमाटर के साथ उबाला जाता है। इसमें मायोनीज मिलाया जाता है।
शेलफिश भी खाते हैं रॉयल
डैरेन ने बताया कि ये महज अफवाह है कि महारानी फिश नहीं खाती हैं। महारानी जब भी दूसरे देशों में ट्रैवल करती हैं, तब वो शेलफिश खाने से परहेज करती हैं, क्योंकि वो बीमार नहीं होना चाहती हैं। अक्सर कई मौकों पर महल में शेलफिश बनाई गई है।
20 साल की उम्र से पैलेस में कर रहे काम
- डैरेन 20 साल की उम्र से ब्रिटेन के शाही पैलेस में शेफ के तौर पर काम कर रहे हैं। वो पैलेस के 20 शेफ में से सबसे बॉटम लेवल पर थे।
- उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पैलेस में काम करना शुरू किया था, तब क्वीन को गोल्ड प्लेट में खाना परोसा जाता था और रात में वो कैवियर (मछली के अंडे) और बत्तख के लिवर से बनी डिश 'फोई ग्रास' लेती थीं।
- पैलेस में जब शाही भोज होते थे, तब क्वीन के लिए 19वीं सदी की हैंड पेंटेड प्लेट्स लगाई जाती थीं। इसमें नाइफ और फोर्क्स गोल्ड के होते थे। इसमें उन्हें झींगे के साथ समुद्री मछली हैलीबूट और शैंपेन सॉस परोसा जाता।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.