पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Unusual British Royal Wedding Traditions That Meghan Markle And Prince Harry Could Follow

आम क्रिश्चियन शादियों की तरह शादी के तुरंत बाद मेगन को किस नहीं कर सकेंगे प्रिंस हैरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रिटेन.  क्रिश्चियन शादियों में  रिवाज है कि दूल्हा दुल्हन को किस करता है। हालांकि, ब्रिटेन में हो रही प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी में चूमने पर पाबंदी होगी। इस शाही शादी में कुछ ऐसे रीति-रिवाज और नियम हैं जिसका पालन प्रिंस और प्रिंसेज को करना होगा। आज हम आपको बता रहे हैं इस शादी में अपनाए जाने वाले शाही परिवार के नियमों के बारे में। क्यों नहीं कर सकते किस...

 
- असल में विंडसर पैलेस के अंदर मौजूद चैपल इंग्लैंड के पवित्र स्थलों में शामिल हैं। यहां पवित्र स्थलों पर चूमने की पाबंदी है। इसी के चलते प्रिंस हैरी शादी के बाद मेगन को किस नहीं कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बाहर जाना होगा।  
 
नहीं होगा सी-फूड
- विदेशों में बिना कॉकटेल और सी-फूड के शादी अधूरी मानी जाता है। पर शाही परिवार एक पुराना और अजीब रिवाज लंबे समय से अपना रहा है। यहां शादी के दौरान खाने के मेन्यू में सी-फूड जैसे, केंकड़ा, श्रिंप, ओएस्टर और लॉब्स्टर पर प्रतिबंध रहता है। इसका कारण सिर्फ इतना है कि इससे किसी तरह की फूड प्वाइंजनिंग न हो।
 
किले से निकलेंगे शाही सवारी में
- प्रिंस हैरी और मेगन भले ही विंडसर किले में अपने रॉयल कारों से पहुंचे हों पर उन्हें किले से बाहर शाही सवारी (एक तरह की बग्घी) में बैठकर आना होगा। ये रिवाज सैकड़ों सालों से चला आ रहा है। राजघराने के पास अब भी पांच ऐसी बग्घी हैं जिसे Ascot Landau कहते हैं। इन्हीं में से एकपर प्रिंस हैरी और मेगन बैठकर बाहर निकलेंगे।
 
मेगन पहनेंगीं फुल स्लीव ड्रेस, नहीं होगी वी नेक
- शाही परिवारों की दुल्हन के लिए पुराने दौर से ड्रेसिंग के कड़े नियम हैं। यहां शाही परिवार की दुल्हन को फुल स्लीव वाला गाउन पहनाना होता है जो गले तक पूरी तरह फिट हो। इसका कारण ये है कि शाही परिवार की दुल्हन के कंधे और गल तक का पूरा हिस्सा किसी को भी न दिखाई दे।
खबरें और भी हैं...