पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रिटेन में 293 करोड़ की होगी शाही शादी, सुरक्षा में 275 करोड़ रु खर्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लंदन. ब्रिटिश राज परिवार के लिए 19 मई का दिन बेहद खास है। इस दिन ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल विंडसर कैसल में शादी करेंगे। ऐसे में बताते हैं कि इस शाही शादी का बजट कितना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी का कुल खर्च 43 मिलियन डॉलर यानी लगभग 293 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसमें से सबसे ज्यादा सुरक्षा पर खर्च किए जाएंगे।

 

स्नाइपर होंगे तैनात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शाही शादी में 275 करोड़ रुपए सिर्फ शाही परिवार और शादी में आए मेहमानों की सुरक्षा में खर्च होंगे। सुरक्षा के लिए स्नाइपर, अंडरकवर पुलिस के अलावा सुरक्षा के लिए कुछ एजेंसियां हायर की गई हैं, जो हाई-टेक प्रोटेक्शन देंगी।

 

दुल्हन की ड्रेस पर 2.5 करोड़ खर्च 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाही शादी में दुल्हन मेगन मार्केल की ड्रेस पर ही 2.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा खाने-पीने पर 2.5 करोड़, 1.7 करोड़ ड्रिंक्स पर, 31 लाख रु सिर्फ शादी वाली जगह पर टॉयलेट बनाने के लिए और 2.7 करोड़ रुपए म्यूजिक पर खर्च होंगे। इसके अलावा करीब 6 करोड़ रुपए बग्घी और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं में खर्च किए जाएंगे।
- ईस्ट लंदन से 45 लाख रु का केक मंगाया जाएगा। इसके अलावा फूलों से सजावट पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

 

4,565 करोड़ का हो सकता है फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मार्कल की शादी से कम से कम 4,565 करोड़ रुपए का फायदा ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को होगा। ये फायदा शादी में आने वाले सैलानियों से होगा। ब्रिटेन की फाइनेंस कंपनी बिजनेस वैलुएशन कंसल्टेंसी का दावा है कि सिर्फ टूरिज्म, ट्रेवल और होटल में 200 मिलियन पाउंड(18 अरब रु.) का फायदा होगा। शादी में जो गेस्ट आएंगे, वो जो शॉपिंग करेंगे, उससे करीब 50 मिलियन पाउंड (4.5 अरब रु.) का फायदा होगा। 


कहां होगी शादी?
विंडसर कैसल एक शाही किला है। प्रजेंट टाइम में ये दुनिया के भव्य और बड़े रिहाइशी किलों में से एक है। यह किला थेम्स नदी के पास एक पहाड़ी पर बना है।