पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Royal Wedding 2018: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी आज; इसके पहले ही दोनों को मिलीं नई उपाधियां

Royal wedding 2018: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी आज; इसके पहले ही दोनों को मिलीं नई उपाधियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लंदन. ब्रिटेन के प्रिंस हैरी आज मेगन मर्केल से शादी करने जा रहे हैं। शाही महल में इसके लिए मेहमान पहुंच चुके हैं। करीब 6 महीने पहले शाही परिवार ने दोनों की शादी पर मुहर लगाई थी। खास बात ये है कि शादी से पहले ही प्रिंस हैरी और मेगन को कुछ नई और शाही उपाधियों से नवाजा गया है। प्रिंस हैरी अब ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ डम्बार्टन और बैरन किलकील के पद और उपाधियों से भी पहचाने जाएंगे। दूसरी तरफ, शाही परिवार में शामिल होने के साथ ही मेगन को भी डचेज ऑफ ससेक्स की उपाधि से जाना जाएगा। 

गिफ्ट नहीं ले रहा है शाही परिवार
- शाही शादी में दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियों के साथ भारत की भी मौजूदगी रहेगी। हैरी और मेगन ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई के डब्बावालों को भी निमंत्रण दिया है। 
- हैरी और मेगन ने शादी में गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया है। इसके बजाय उन्होंने लोगों से चैरिटी को डोनेशन देने की अपील की है। दोनों ने जिन चैरिटी को डोनेशन के लिए कहा है उनमें से 6 ब्रिटेन में हैं। वहीं एक चैरिटी मुंबई की ‘मायना महिला फाउंडेशन’। ये संस्था महिलाओं को सस्ते दामों पर सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराती है। 
- मायना महिला फाउंडेशन की चार कार्यकर्ता बीते हफ्ते ही मुंबई से ब्रिटेन पहुंची है। इसमें फाउंडेशन की संस्थापक सुहानी जलोटा भी शामिल हैं। ब्रिटेन पहुंचने के बाद सुहानी ने कहा है कि वे शाही शादी में शामिल होकर गौरवान्वित हैं। बता दें कि सुहानी विंडसर कैसल में शाही शादी को देखने वाले 600 मेहमानों में शामिल हैं।

प्रिंस विलियम की शादी से 13 गुना ज्यादा खर्च
- हैरी-मेगन की शाही शादी पर करीब 84 मिलियन पौंड (787 करोड़ रु.) खर्च हो रहे हैं। शादी का प्लानिंग करने वाली फर्म ब्राइडबुक के मुताबिक, शादी समारोह पर 32 मिलियन पौंड, सिक्युरिटी पर 30 मिलियन और बाकी चीजों पर 24 मिलियन पौंड खर्च होंगे।
- 2011 में प्रिंस विलियम (हैरी के बड़े भाई) और केट मिडलटन की शादी में महज 6.35 मिलियन पौंड (58 करोड़ रुपए) का खर्च आया था।
- विलियम-केट के मुकाबले हैरी की शादी में 13.5 गुना ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है।

खबरें और भी हैं...