पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाही ख़ानदानों में ऐतिहासिक नाम रखने की परंपरा है.
केन्सिंग्टन महल के मुताबिक़ ड्यूक और डचेज़ ऑफ़ कैम्ब्रिज ने अपनी पहली संतान का नामकरण कर दिया है.
सोमवार को जन्मे शाही परिवार के नए सदस्य का नाम जॉर्ज अलेक्ज़ेंडर लुई रखा गया है.
ब्रिटेन में राजगद्दी के तीसरे वारिस को दुनिया \'हिज़ रॉयल हायनेस प्रिंस जॉर्ज ऑफ़ कैम्ब्रिज\' के नाम से पुकारेगी.
माना जा रहा है कि महारानी एलिज़ाबेथ को प्रिंस जॉर्ज का नाम बुधवार को ही बता दिया गया था जब वो उन्हें पहली बार देखने पहुंची थीं.
केन्सिंग्टन पैलेस में एक रात गुज़ारने के बाद शाही परिवार इस समय बर्कशर में मिडिलटन होम में है.
समझा जा रहा था केट औऱ विलियम अपने बच्चे के लिए कोई परंपरागत नाम ही चुनेंगे.
शाही परिवारों में आम तौर पर ऐतिहासिक नाम रखने की परंपरा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही है.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.