पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने RPSC Recruitment 2018 के तहत हेडमास्टर्स के लिए नौकरी का आवेदन जारी किया है। नौकरी सेकेंडरी एजुकेशन में हेडमास्टरों के लिए निकाली गई है। अगर आप इस नौकरी के लिए योग्यता रखते हैं और इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो बिना देर किए इस भर्ती के बारे में विस्तार से पढ़ें और आवेदन से पहले कुछ बातों का ख्याल रखें। इस आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है, जबकि ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आप इस वित्रापन से संबंधित जानकारियों को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
आवेदन के बारे में: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने हेड मास्टर्स के पदों पर 1200 भर्तियां निकाली है। इन पदों पर आवेदन 9 अप्रैल से 8 मई, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को आवेदन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण शर्तों को पूरा करना होगा। जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र-सीमा न्यूनतम 24 साल से लेकर अधिकतम 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति/जनजाति एंव पिछड़ा वर्ग के पुरूषों को 5 साल और महिलाओं को 10 साल की छूट दी जाएगी। जबकि सामान्य वर्ग की महिला को 5 साल की छूट दी जाएगी। वहीं दिव्यांग जनों के लिए आयु-सीमा में छूट 10 से 15 साल की होगी। आयु की गणना 01.07.2016 से की जाएगी।
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों के पास एजुकेशन विषय से पास डिप्लोमा या डिग्री होनी आवश्यक है। आवेदकों के पास बीएसटीसी या बीएड की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों के पास किसी भी स्कूल में पांच वर्ष पढ़ाने का अनुभव होना ही चाहिए। वहीं उम्मीदवारों को हिंदी देवनगरी और राजस्थान की भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
महत्वपूर्ण तारीख:
इन पदों पर आवेदन की शुरुआत की तारीख: 9 अप्रैल, 2018
एप्लिकेशन अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 8 मई, 2018(रात 12 बजे तक)
एप्लिकेशन करेक्शन की तारीख: 9 मई से 15 मई
महत्वपूर्ण लिंक:
विज्ञापन विस्तार से यहां पढ़ें:
https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/E6503FFE1F3A41299CFD88FEF3C1822D.pdf
आनलाइन आवेदन के लिए लिंक : https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyredirect
आधिकारिक वेबसाइट : https://rpsc.rajasthan.gov.in/
जानिए कैसे करें आवेदन :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyredirect पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आपको New Application Portal पर क्लिक करना है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Register पर क्लिक करें और अपना Registration पूरा करें तथा Online Applyकरें। Register करने से पहले विज्ञापन को ध्यान से पढ़ लें। विज्ञापन का लिंक ऊपर दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.